Wednesday, October 21st, 2026

जेडी इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

रायपुर
जेडी इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी ने वर्ष 2021-22 के लिए अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा प्रोग्राम्स के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई रखी गई है। 31 मई के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्र  दिए हैं। छात्र इंस्टिट्यूट की वेबसाइट जेडीआईएनएसटीआईटीयूटीई डॉट ईडीयू डॉट / सीओयूआरएसईएस में जाकर  विभिन्न प्रोग्रामों जैसे मास्टर्स, बेचलर्स, अडवान्स्ड डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा तथा आर्ट, डिजाइन, नेजमेन्ट, टेकनोलॉजी, फैशन कम्युनिकेशन, फैशन फोटोग्राफी, मेकअप और हेयरस्टाइल आदि में डिप्लोमा के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए नीलेश दलाल ने बताया कि जेडी इंस्टिट्यूट शिक्षा के दायरे से बाहर जाकर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों को सिर्फ पढ़ाते ही नहीं हैं बल्कि ओद्यौगिक विजिट, कार्यशालाओं, सेमिनारों और साझेदारियों के माध्यम से उद्योग जगत के लिए तैयार भी करते हैं। आधुनिक तकनीक, सॉफ्टवेयर एवं नए पाठ्यक्रमों के साथ उन्हें अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ?े का अवसर भी देते हैं। हाउस आॅफ कॉमन्स, लंदन में ग्रेट प्लेस टू स्टडी के रूप में सम्मानित यह संस्थान भारत के प्रख्यात विश्वविद्यालयों जैसे बैंगलुरू सिटी युनिवर्सिटी और गोवा युनिवर्सिटी के साथ जुड़ा है। हाल ही में इसने सिंघानिया युनिवर्सिटी के साथ भी साझेदारी की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय